एंटीलिया विस्फोटक मामला : एनआईए ने अदालत में कहा, मुकेश और नीता अंबानी डर गए थे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 2, 2023, 07:46 AM IST

2021 की इस घटना में कई चौंकाने वाले मोड़ आए थे जिसमें एक शख्स की हत्या भी शामिल थी।

Antilia Blast Case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने गुरुवार को मुंबई में एक विशेष अदालत में कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी दक्षिण मुंबई में उनके आवास एंटीलिया के पास एक कार से विस्फोटक बरामद होने की घटना के बाद डर गए थे। 2021 की इस घटना में कई चौंकाने वाले मोड़ आए थे जिसमें एक शख्स की हत्या भी शामिल थी। इसके बाद कई गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हो गया था।

कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या हुई थी

एनआईए ने फरवरी 2021 की इस घटना और उसके बाद कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या से जुड़े मामलों में मुख्य आरोपी एवं निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की जमानत याचिका का विरोध करते हुए एक हलफनामा दाखिल किया। एनआईए ने अदालत को बताया कि इस घटना के बाद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी डर गए थे और गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून लागू किया गया।

End of Feed