Maharashtra: डकैती और हत्या के प्रयास में 21 साल से फरार था आरोपी, पुलिस ने जलाना से धर दबोचा

महाराष्ट्र के पालघऱ में डकैती और हत्या के प्रयास में एक आरोपी 21 साल से फरार था। जिसे पुलिस ने जालना से गिरफ्तार कर लिया है। साल 2003 में चार लोगों ने एक बंगले में घुसपैठ की थी और घर के लोगों को बांधकर गहने और नकद चुरा लिए थे। इस मामले में दो लोग अभी भी फरार हैं।

महाराष्ट्र के पालघर में डकैती और हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को 21 साल बाद जालना जिले से गिरफ्तार किया गया है। पारधी गिरोह के सदस्य आरोपी बाबूराव अन्ना काले (55) को 20 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाई हुई थी। पुलिस ने बताया कि जालना में पारतुर तालुका के अंतर्गत आने वाले वालखेड गांव में काले एक मकान में छिपा था।

Crime (1)

आरोपी 21 साल बाद हुआ गिरफ्तार

2003 में चार लोगों ने बंगले में की घुसपैठ

End of Feed