मुंबई

Maharashtra: आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया शख्स, पत्नी की हत्या का आरोपी 33 साल बाद गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पत्नी की हत्या का आरोपी 33 साल बाद गिरफ्तार हुआ है। तीन दशक से ज्यादा समय से वह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था, लेकिन आखिरकार वह पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Maharashtra News: नवी मुंबई पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में 33 साल से फरार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी बाबू गुडगीराम काले (70) को रविवार को पड़ोसी मुंबई के मुलुंड उपनगर के पास से गिरफ्तार किया गया, जहां वह मजदूरी करता था और आजीविका के लिए फूल बेचता था।

कब का है मामला?

पनवेल टाउन थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि मामला 28 जनवरी 1991 का है, जब काले ने अपनी पत्नी के साथ अक्सर होने वाले घरेलू विवादों के चलते नवी मुंबई के पनवेल इलाके में स्थित अपने घर में कथित तौर पर उस पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी महिला की बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीन दशक से था फरार

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद काले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और स्थानीय अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। काले हालांकि गिरफ्तारी से बचता रहा और तीन दशक से अधिक समय तक छिपा रहा।

पुलिस ने बिछाई जाल

पुलिस ने फरार आरोपी का पता लगाने के लिए कई सुराग, खुफिया और तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए उसका पीछा किया। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती सुरागों से पता चला कि वह मुंबई के मुलुंड इलाके में मौजूद है। लेकिन बाद में पुलिस महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी पहुंची और काले के मोबाइल फोन डेटा तथा निगरानी के आधार पर आखिरकार मुंबई पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो वह हैरान रह गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद काले को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे तीन जनवरी 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article