Mumbai Ka Mausam (मुंबई में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-August-2025: मुंबई में इस बार गणपति बप्पा का आगमन बारिश के बीच होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पुणे में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं घाटों पर मध्यम से भारी बारिश भी होने का अनुमान है। मुंबई में आज गणपति बप्पा की शोभायात्राओं और झमाझमा बारिश के चलते सड़कों पर भारी यातायात का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मुंबईकरों को सलाह दी गई है कि वे घर से समय से पहले निकलें और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।
मुंबई में आज का मौसम (PTI)
मुंबई में आज झमाझम बारिश के आसार
मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जताया है। जिसके अनुसार आज शहर में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही मध्यम से भारी स्तर की बारिश भी देखने को मिल सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से बारिश में हल्की कमी देखने को मिली थी। लेकिन इस सप्ताह बारिश और तेज होने की संभावना जताई गई है।
मुंबई में इस हफ्ते मौसम का हाल
27 अगस्त: बादल छाए रहने और भारी बारिश का अनुमान।
28 अगस्त: बादलों के बीच मध्यम बारिश का अनुमान।
29 अगस्त: बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश की अनुमान।
30 अगस्त: मध्यम बारिश की संभावना।
31 अगस्त: बादलों के बीच बारिश का अनुमान।
1 सितम्बर: बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना।
