Mumbai News: पुलिसकर्मी ने रोकी महिला की बाइक, तो कहा-'हाथ काट के हाथ में दे दूंगी', वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 01:10 PM IST

Woman Biker Abuse To Police: मुंबई पुलिस ने एक 26 वर्षीय महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। महिला ने सुरक्षाकर्मियों को धमकाते हुए उसे गाली दी। यहां तक उन्होंने कहा कि 'हाथ काट के हाथ में दे दूंगी...हिम्मत कैसे हुई तेरी गाड़ी छूने की।' आगे उन्होंने यह भी कहा कि 'पांच मिनट रुकूंगी उसके बाद तुझे ठोक कर निकल जाऊंगी।

Woman Biker Abuse To Police: मुंबई के मशहूर बांद्रा वर्ली सी लिंक पर अपनी मोटरसाइकिल से सफर कर रही एक 26 वर्षीय महिला के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज की है। आरोप है कि जब पुलिसकर्मी ने मोटरसाइकिल सवार महिला को रोका तो उसने पुलिसकर्मी से बदतमीजी की, धमकी दी और हाथापाई भी की। हालांकि इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Mumbai News: पुलिसकर्मी ने रोकी महिला की बाइक, तो कहा-'हाथ काट के हाथ में दे दूंगी',  वीडियो वायरल

Mumbai News: पुलिसकर्मी ने रोकी महिला की बाइक, तो कहा-'हाथ काट के हाथ में दे दूंगी', वीडियो वायरल

'हाथ काट के हाथ में दे दूंगी...'

दरअसल, महिला अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज रफ्तार में सी लिंक से होते हुए साउथ मुंबई की तरफ जा रही थी। पुलिसकर्मी ने जब उसे रोका तो आरोपी महिला पुलिसकर्मी से उलझ गई। महिला ने पुलिसकर्मी को गालियां भी दी। जैसा कि आप विडियो में देख सकते है। महिला ने सुरक्षाकर्मियों को धमकाते हुए उसे गाली भी दी। यहां तक उन्होंने कहा कि 'हाथ काट के हाथ में दे दूंगी...हिम्मत कैसे हुई तेरी गाड़ी छूने की।'

End of Feed