महाराष्ट्र के नासिक में भयानक हादसा, 8 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत; CCTV में कैद हुई घटना

शनिवार सुबह एक और दिल दहला देने वाली घटना घटी। औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले पाइपलाइन रोड इलाके में जियो पेट्रोल पंप के सामने एक दोपहिया वाहन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। नविका अपनी मां के साथ दोपहिया वाहन पर काम पर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

Nashik News: शहर के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा पाइपलाइन रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जब एक दोपहिया वाहन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

nashik accident news

हादसे के बाद बदहवास परिजन

मृत बच्ची का नाम नविका नेरकर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नविका अपनी मां के साथ दोपहिया वाहन से काम पर जा रही थी, तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। यह पूरा हादसा पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

End of Feed