Criminal Arrested with Fastag in Mumbai: मुंबई में फास्टैग से पकड़े गए 6 लुटेरे, कार सवार से लूटे थे 2.17 लाख रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 10:31 PM IST

Mumbai Police: फास्टैग प्रणाली के सहयोग से मुंबई पुलिस ने एक लूटकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने लूट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 13 दिन पहले हुई थी। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस टीम जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को फास्टैग का ख्याल आया और फिर इसके माध्यम से अपराधियों की पहचान उजागर हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • 26 जनवरी को मुंबई-पुणे राजमार्ग पर हुई थी लूट
  • सफेद कार में सवार अपराधियों ने दिया था अंजाम
  • कार की पहचान होने के बाद अपराधी हुए गिरफ्तार


Robbers Arrested in Mumbai: टोल टैक्स वसूलने के लिए इस्तेमाल होने वाला फास्टैग (इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन प्रणाली) पुलिस का मददगार बन गया। इस प्रणाली की मदद से नवी मुंबई पुलिस ने लूटकांड को अंजाम देने वाले छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 26 जनवरी को मुंबई-पुणे राजमार्ग पर 2.17 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया गया था। पनवेल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल पाटिल के मुताबिक क्षेत्र में सफेद कार में सवार अपराधियों ने दूसरे एक कार को रोका था और उसमें सवार शख्स से रुपए और सामान लूटकर फरार हो गए थे।

mumbai arresting

नवी मुंबई में फास्टैग से गिरफ्तार हुए लुटेरे

पीड़ित ने पनवेल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस जांच दल ने पास स्थित एक नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी और सफेद कार की पहचान हुई। फिर पुलिस ने फास्टैग से कार और उसके मालिक की पूरी डिटेल हासिल की। इसके बाद कार का पता लगाकर उसका पीछा किया गया। पुलिस ने कार को खालापुर के पास स्थित नाके पर रोका। यहां वाहन के मालिक का पता लगाया गया। जानकारी होने पर लूट में शामिल छह आरापियों की तलाश शुरू कर दी गई।

End of Feed