उद्धव और राज ठाकरे ने 'शिवतीर्थ' में की मुलाकात, चुनावी रणनीति सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Civic Body Polls: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़ी तैयारियों, मैनिफेस्टो सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे से उनके निवास स्थान 'शिवतीर्थ' में मुलाकात की।

Civic Body Polls: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आगामी बीएमसी चुनाव से जुड़ी तैयारियों, मैनिफेस्टो सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

Uddhav Raj Thackeray

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से की मुलाकात (फाइल फोटो)

कहां हुई मुलाकात

उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे से उनके निवास स्थान 'शिवतीर्थ' में मुलाकात की। इससे दो दिन पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री का दौरा किया था। माना जा रहा है कि दोनों के बीच दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की बगावत से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई, क्योंकि हर वार्ड से कई उम्मीदवार ऐसे थे जिन्होंने आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ बगावत कर दी है। दोनों पार्टियों के प्रमुख मुंबई में संयुक्त रैलियों को संबोधित करेंगे।

End of Feed