लोकतंत्र की 'अमिट' स्याही कैसे मिट गई? विपक्ष ने भुनाया मुद्दा तो EC ने तोड़ी चुप्पी; VIDEO से समझिए पूरा विवाद

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र में रिश्वतखोरी से लेकर 'अमिट' स्याही पर उपजे विवाद के बीच गुरुवार को मतदान संपन्न हुए। विपक्ष ने स्याही विवाद के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को बयान जारी कर स्पष्टीकरण देना पड़ा। आयोग ने तो यहां तक कह दिया कि अगर कोई मतदाता स्याही को मिटाकर फिर मतदान करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र में रिश्वतखोरी से लेकर 'अमिट' स्याही पर उपजे विवाद के बीच गुरुवार को मतदान संपन्न हुए। सोशल मीडिया पर 'अमिट' स्याही को एसीटोन या नेल पॉलिश रिमूवर के जरिए मिटाते हुए दिखाया गया और विपक्ष ने इस मुद्दे को लपकते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को घेरा, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने तो इसे विपक्ष की हार से ही जोड़ दिया। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की भी सफाई सामने आई। इस बीच, टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोटर राकेश त्रिवेदी ने मतदाताओं से बात की जिन्होंने पुष्टि की कि इस बार मार्कर से उंगली में स्याही लगाई गई है।

BMC Ink Controversy

बीएमसी चुनावों के बीच 'स्याही' विवाद गर्माया

मार्कर से लगाई 'अमिट' स्याही हटाई

सोशल मीडिया पर उंगली पर लगी 'अमिट' स्याही को हटाने के वीडियो सामने आने के बाद रिपोटर राकेश त्रिवेदी ने इसकी पड़ताल की। उन्होंने जब मतदान देकर आए एक मतदाता की उंगली पर लगी स्याही देखी तो उन्होंने उनसे यह जानना चाहा कि क्या स्याही मिट भी सकती है?

End of Feed