'क्या फडणवीस नहीं हैं हिंदू, उनका जन्म प्रमाणपत्र करें चेक', महाराष्ट्र CM पर बरसे उद्धव, राज ठाकरे ने भी घेरा

BMC Polls: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तीखी आलोचना की और सवाल उठाया कि क्या देवेंद्र फडणवीस हिंदू नहीं हैं? उन्होंने कहा कि मैंने अपना भाषण हिंदू भाइयों को नमस्ते कहकर शुरू किया, उन्होंने कहा- मेयर हिंदू होगा। हम कहते हैं कि मेयर मराठी होगा।

BMC Polls: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तीखी आलोचना की और सवाल उठाया कि क्या देवेंद्र फडणवीस हिंदू नहीं हैं? उन्होंने कहा कि मैंने अपना भाषण हिंदू भाइयों को नमस्ते कहकर शुरू किया, उन्होंने कहा- मेयर हिंदू होगा। हम कहते हैं कि मेयर मराठी होगा। क्या देवेंद्र फडणवीस हिंदू नहीं हैं? उनका जन्म प्रमाणपत्र चेक करें। हम जन्म से हिंदू मराठी हैं।

Uddhav Thackeray

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (फोटो साभार: @ShivSenaUBT_)

उद्धव ठाकरे ने मुंबई में राज ठाकरे के साथ एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सब हताश बंदर हैं, कभी टाइगर नहीं बन सकते। आप शिवसेना को खत्म करने की उनकी रणनीति तो समझ गए होंगे।

End of Feed