मुंबई पानी-पानी : मूसलाधार बारिश से शहर बना दरिया; गेटवे ऑफ इंडिया-मरीन ड्राइव पर हाई टाइड; मेट्रो सेवा बाधित

मुंबई और आसपास के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के फायर ऑफिसर विशाल शिर्के ने बताया कि लगातार पेड़ गिरने और घरों में पानी भरने की शिकायतें मिल रही हैं।

मुंबई : महाराष्ट्र में मॉनसूनी बारिश ने कहर मचा रखा है। खासकर मुंबई में शनिवार को लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि भीड़भाड़ के समय मेट्रो लाइन-2ए पर तकनीकी खराबी आने से यात्रियों की परेशानियां और बढ़ गईं। उधर, समुद्र में हाई टाइड के चलते गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव पर ऊंची-ऊंची लहरें उठती नजर आईं।

Mumbai Weather Today

मुंबई में भारी बारिश

महा मुंबई मेट्रो परिचालन निगम लिमिटेड (MMMOCL) के अनुसार, मेट्रो लाइन-2ए पर दहिसर पूर्व और कांदरपाड़ा स्टेशनों के बीच तकनीकी खराबी आने से ट्रेन सेवाएं करीब 90 मिनट तक प्रभावित रहीं। इस दौरान दहानुकरवाड़ी और दहिसर पूर्व के बीच ट्रेनों का संचालन "सिंगल-लाइन बाई-डायरेक्शनल सिस्टम" के तहत किया गया, यानी एक ही ट्रैक पर दोनों दिशाओं में ट्रेनों को नियंत्रित तरीके से चलाया गया। बाद में तकनीकी टीमों ने खराबी दूर कर दी, जिसके बाद दोनों ट्रैक पर सामान्य परिचालन बहाल कर दिया गया।

End of Feed