Mumbai News: ट्रेन के गेट पर खड़ा रहना पड़ा भारी! मुंबई लोकल से गिरकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत

मुंबई में ड्यूटी से लौटते समय एक यातायात पुलिसकर्मी लोकल ट्रेन से नीचे गिर गया। वह ट्रेन में गेट पर खड़ा था और मुलुंड स्टेशन पर संतुलन बिगडने से नीचे गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Mumbai Accident News: मुंबई में एक यातायात पुलिसकर्मी की लोकल ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगडने से वह मुलुंड स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान देवीदास सास्ते के रूप में हुई है, जो सहार यातायात डिवीजन में तैनात था।

Mumbai Local

मुंबई लोकल ट्रेन (फाइल फोटो | PTI)

दिल की बीमारी से जूझ रहा था पुलिसकर्मी

पुलिस के अनुसार, देवीदास सास्ते गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थे और उनके हृदय में चार ‘ब्लॉकेज’ थे। वह सात अगस्त से 25 नवंबर तक मेडिकल अवकाश पर थे और कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में उनकी ‘एंजियोग्राफी’ हुई थी। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद, वह 26 नवंबर को काम पर लौटे थे। बुधवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद सास्ते अपने घर जा रहे थे।

End of Feed