मुंबई लोकल में खूनखराबे तक पहुंची मामूली बहस, चलती ट्रेन में कॉलेज टीचर की चाकू मारकर हत्या

मुंबई के मालाड रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम लोकल ट्रेन से उतरने को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक कॉलेज शिक्षक की जान ले ली। नार्सी मोंजी कॉलेज में पढ़ाने वाले 33 वर्षीय आलोक सिंह पर सहयात्री ने तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Mumbai Local Murder: मुंबई की लोकल ट्रेन में शनिवार शाम एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। मालाड रेलवे स्टेशन पर उतरने के दौरान हुई कहासुनी में एक कॉलेज शिक्षक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय आलोक सिंह के रूप में हुई है, जो नार्सी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में जूनियर कॉलेज सेक्शन में पढ़ाते थे।

mumbai local murder news

मुंबई लोकल में सरेआम हत्या कर आरोपी फरार (सांकेतिक चित्र)

चलती ट्रेन में अचानक हमला

पुलिस के मुताबिक आलोक सिंह शनिवार शाम विले पार्ले से बोरीवली की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन में सवार हुए थे। शाम करीब छह बजे जब ट्रेन मालाड स्टेशन पर पहुंच रही थी, उसी दौरान एक सहयात्री से ट्रेन से उतरने को लेकर उनका विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अचानक किसी नुकीली चीज से आलोक सिंह के पेट पर हमला कर दिया और स्टेशन पर उतरकर मौके से फरार हो गया। घायल हालत में आलोक सिंह को तुरंत कांदिवली स्थित बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनके पेट में गहरा घाव था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।

End of Feed