VIDEO: 'किसी को ढूंढ रहा हूं...' कहकर पास आया, मौका मिलते ही बुजुर्ग महिला की गले से सोने की चेन छीनकर हुआ फरार चोर

मुंबई के कांदिवली वेस्ट में किसी को तलाशने का बहाना बनाकर अपार्टमेंट में घुसा शख्स बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।

मुंबई (Mumbai) में चोरी और लूट की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिहायशी सोसायटियों में भी रहने वालों को दहशत में डाल दिया है। यहां एक शख्स किसी व्यक्ति को तलाशने का बहाना बनाकर एक अपार्टमेंट में पहुंचा। इसके बाद उसने एक फ्लैट के चौखट पर खड़ी बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना मुंबई के कांदिवली वेस्ट इलाके की बताई जा रही है।

mumbai kandivali west elderly woman gold chain snatching viral Video

बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग (Instagram/@Timesnow)

घर में किसी को खोजने का बहाना करके घुसा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपार्टमेंट में पहुंचने के बाद खुद को ऐसा व्यक्ति बताया, जो वहां रहने वाले किसी शख्स को ढूंढ रहा है। इसी बहाने वह बुजुर्ग महिला के पास पहुंचा। महिला को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वह व्यक्ति उन्हें अपना निशाना बनाने आया है।

End of Feed