Mumbai Rain Today: मुंबई में बीते दिन झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। इस बारिश का असर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) के आसपास के क्षेत्रों पर भी साफ देखने को मिला है। एयरपोर्ट के आसपास भारी जलभराव होने के कारण आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कों और यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है, जिससे वाहन चालकों को जाम और धीमी रफ्तार से जूझना पड़ा।
मुंबई एयरपोर्ट के आसपास भारी जलभराव
मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम
मुंबई में फिलहाल मानसून एक्टिव बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी रहने और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और सड़कों पर जाम की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। मुंबई में 14 से 16 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Ghaziabad News: गैस सिलेंडर में आग से बड़ा हादसा, बेटी को बचाने आग में कूदे पिता, अस्पताल में किशोरी ने दम तोड़ा
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई जिलों में आज बारिश का मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, जलगांव, नासिक, अहिल्यानगर, पुणे, सतारा, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, अकोला, अमरावती समेत कई शहरों में बारिश की संभावना है।
