Gold Smuggling: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: 30 किलो सोना जब्त, 24 महिलाएं गिरफ्तार

Gold Smuggling: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने “ऑपरेशन धहाबू ब्लिट्ज” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 किलो सोना जब्त किया और 24 महिला कैरियर को गिरफ्तार किया।

Gold Smuggling: मुंबई में सोने की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन को “ऑपरेशन धहाबू ब्लिट्ज” नाम (Dahabu Blitz Operation) दिया गया था। इस दौरान करीब 30 किलो सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 38 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही 24 महिला कैरियर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, DRI को पहले से ही इस तस्करी के बारे में खास सूचना मिली थी। इसी के आधार पर अधिकारियों ने 8 अप्रैल 2026 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी।

Dahabu Blitz Operation

ऑपरेशन धहाबू ब्लिट्ज में खुला गोल्ड स्मगलिंग का बड़ा राज (Photo: Times Now Navbahrat)

29.37 किलो सोना जब्त

जांच के दौरान नैरोबी से आने वाली महिलाओं के एक समूह पर शक हुआ, जिन्हें बाद में रोका गया। तलाशी लेने पर इन महिलाओं के पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। इसमें 25.10 किलो सोने की छड़ें और 4.27 किलो सोने के आभूषण शामिल थे। इस तरह कुल मिलाकर 29.37 किलो सोना जब्त किया गया। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि यह कोई साधारण मामला नहीं, बल्कि एक बड़े और संगठित गिरोह की करतूत है। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह बेहद चालाकी से काम करता है। पकड़े जाने से बचने के लिए यह लोग ट्रेनिंग प्राप्त कैरियर का इस्तेमाल करते हैं और पूरी योजना के साथ तस्करी को अंजाम देते हैं।

End of Feed