शहर

फर्श और दीवारों पर खून के कई छींटे, हरियाणा में इंजीनियर की संदिग्ध मौत से हड़कंप

Haryana Crime News: पंचकूला के अमरावती एंक्लेव में एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। कमरे में खून के निशान और दीवार पर लिखने की कोशिश ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है।

Image

पंचकूला में सनसनी (Photo: Times Now Navbharat)

Haryana Crime News: हरियाणा के पंचकूला जिले (panchkula news) के पिंजौर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमरावती एंक्लेव में किराए के मकान में रहने वाले 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है, जो हैदराबाद का रहने वाला था और हाल ही में यहां एक निजी आईटी कंपनी में नौकरी करने आया था। घटना का पता तब चला जब सुबह मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया दौरा

कमरे के अंदर का नजारा बेहद परेशान करने वाला था। युवक का शव जमीन पर पड़ा था और चारों तरफ खून फैला हुआ था। कमरे का सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक ने किसी तेज चीज से खुद को चोट पहुंचाई, जिससे ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल इस मामले को आत्महत्या के रूप में देख रही है, लेकिन बाकी सभी संभावनाओं की भी जांच की जा रही है।

फर्श और दीवारों पर खून के मिले कई निशान

जांच के दौरान एक और हैरान करने वाली बात सामने आई। कमरे की दीवारों पर खून से कुछ लिखने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह साफ नहीं है और समझ पाना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा फर्श और दीवारों पर खून के कई निशान मिले हैं, जिससे मामला और भी उलझता नजर आ रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस मामले को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!