शहर

Chhattisgarh Accident: कांकेर में भीषण एक्सीडेंट, NH-30 पर काल बनी रफ्तार; 6 लोगों की मौत

Kanker Accident: गुरुवार देर रात छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कारों की भिड़ंत में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

Image

मासूम समेत परिवार के 6 सदस्यों की मौत

Photo : Times Now Digital

Kanker Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है (Chhattisgarh Accident), जहां खुशियां मातम में बदल गईं। शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के लिए नेशनल हाईवे-30 काल बन गया। दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा

कांकेर जिले के उड़कुडा का रहने वाला एक परिवार चीवरांज में हो रहे एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। गुरुवार देर रात जब परिवार के सदस्य कार से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास उनकी कार सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि कार में सवार एक ही परिवार के 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक मासूम बच्चा शामिल है। इस टक्कर ने एक ही झटके में पूरे परिवार को खत्म कर दिया। दूसरी कार में सवार 3 लोग भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और पुलिस को सूचना दी। कांकेर एसपी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। हाईवे पर यातायात को बहाल करने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!