Mumbai Accident: फ्लाईओवर निर्माण के बीच गंभीर हादसा, राहगीर के सिर पर गिरा सरिया; लापरवाही के आरोप

मुंबई के वर्ली–शिवड़ी फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान परेल इलाके में एक राहगीर के सिर लोहे की रॉड ऊपर से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mumbai Accident News: मुंबई में चल रहे वर्ली–शिवड़ी फ्लाईओवर (Worli–Sewri Elevated Road) के निर्माण कार्य के दौरान एक गंभीर हादसा सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के सिर पर अचानक ऊपर से एक लोहे की भारी रॉड गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पान नहीं किए जाने के कारण यह हादसा हुआ।

mumbai accident

फ्लाइओवर साइट से राहगीर के ऊपर गिरा सरिया

यह घटना उस वक्त हुई जब फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से जारी था। इसी दौरान परेल इलाके में स्थित केईएम अस्पताल परिसर के पास से एक शख्स गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शख्स के ऊपर अचानक ऊंचाई से एक लोहे की रॉड नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। यह हादसा इतना अचानक हुआ कि घायल शख्स को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया घायल की स्थित पर निगरानी रखी जा रही है।

End of Feed