शहर

Mumbai News: 1 करोड़ की रोलेक्स? मेयर रितु तावड़े ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा - 'मुझे ब्रांड नहीं, मुंबई की फिक्र'

मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने अपनी घड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर उठे विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें किसी ब्रांड से कोई लगाव नहीं है। यह घड़ी उनके बच्चों ने उनके जन्मदिन पर गिफ्त दी है, जिसकी कीमत करीब 15-16 हजार रुपये है। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान केवल मुंबईकरों की सेवा पर है।

Image

मुंबई की मेयर रितु तावड़े

Photo : ANI

Mumbai News: मुंबई की नई मेयर रितु तावड़े इन दिनों एक घड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर उठे विवाद के बीच चर्चा में हैं। इस घड़ी को कुछ लोगों ने लग्ज़री ब्रांड से बताते हुए सवाल उठाए। जिस पर मेयर ने शुक्रवार को सफाई देते हुए कहा कि यह उनके बच्चों द्वारा जन्मदिन पर दिया गया एक साधारण तोहफा है। उन्होंने साफ कहा कि उनका ध्यान ब्रांड या किसी दिखावे पर नहीं, बल्कि केवल मुंबईकरों की सेवा पर है।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार मेयर रितु तावड़े ने कहा, “मुझे किसी भी ब्रांड में कोई दिलचस्पी नहीं है - चाहे वह घड़ी हो, साड़ी हो या कोई सजावटी सामान। मैं बस एक ही यह बात जानती हूं कि मैं बस मुंबईकरों की सेवा करना चाहती हूं। यह एक बहुत ही साधारण घड़ी है, जो मेरे बच्चों ने मेरे जन्मदिन पर मुझे तोहफे में दी थी। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि यह किस कंपनी की है।”

बच्चों ने बताया घड़ी का ब्रांड - मेयर

मेयर ने आगे बताया कि उन्होंने बाद में अपनी बेटी से घड़ी के ब्रांड के बारे में पूछा, तब जाकर उन्हें ब्रांड का नाम पता चला। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी बेटी से पूछा कि यह घड़ी किस ब्रांड की है, उसने बताया कि यह माइकल कोर्स ब्रांड की घड़ी है, जिसकी कीमत करीब 15 से 16 हजार रुपये है। इसलिए मुझे यह नहीं पता कि लोग किस ब्रांड को लेकर कल से बात कर रहे हैं।”

रितु तावड़े ने दोहराया कि वह दिखावे और ब्रांडेड चीजों को ज्यादा अहमियत नहीं देती हैं। वे अपनी जिम्मेदारियों और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल मुंबई और यहां के नागरिकों के हितों के लिए काम करना है। यह बयान तब सामने आया है जब सोशल मीडिया पर उनकी घड़ी को लेकर तरह-तरह की अटकलें और चर्चाएं हो रही थीं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि यह घड़ी एक लग्जरी रोलेक्स वॉच है, जिसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक की है। लेकिन उन्होंने इन सभी दावों को निराधार बताया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article