Mumbai Dahi Handi Accident: दही हांडी के जश्न में मची चीख-पुकार! ईंटों का ढांचा गिरने से 7 साल के बच्चे की मौत, 22 'गोविंदा' घायल

Mumbai Dahi Handi Accident: मुंबई के मालवणी में दही हांडी उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 7 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हांडी बांधने के लिए जिस ईंट के कॉलम का सहारा लिया गया था, वह अचानक ढह गया। मुंबई भर में दही हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाते समय 22 'गोविंदा' घायल हो गए।

Mumbai Dahi Handi Accident: देश भर में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी पर पारंपरिक दही हांडी का त्यौहार बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि, मुंबई से इस त्यौहार के बीच एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। मालाड पश्चिम के मालवणी इलाके में दही हांडी उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 7 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। वहीं, शहर के अलग-अलग इलाकों में मानव पिरामिड बनाने के दौरान 22 'गोविंदा' घायल हो गए।

Mumbai Dahi Handi Accident

मुंबई में जन्माष्टमी के जश्न के बीच पसरा मातम

मिली जानकारी के अनुसार, मालवणी के चीकूवाड़ी स्थित एकता वेलफेयर सोसायटी में स्थानीय बच्चे अपने स्तर पर दही हांडी का आयोजन कर रहे थे। बच्चों ने हांडी बांधने के लिए रस्सी का एक सिरा पास के पेड़ से और दूसरा सिरा ग्राउंड फ्लोर के एक ढांचे में लगे ईंटों के कॉलम से बांध दिया था। जैसे ही हांडी फोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई, ईंटों का वह कमजोर कॉलम अचानक भरभराकर गिर पड़ा। दुर्भाग्य से 7 वर्षीय मासूम रुद्र कदम उस वक्त वहीं मौजूद था और वह सीधे ढहे हुए ईंट के कॉलम के नीचे आ गया। भारी ईंटें गिरने से बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई।

End of Feed