मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर लगा ब्रेक, इन कारणों से BMC ने रोका काम

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को बड़ा झटका लगा है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में स्टेशन निर्माण के दौरान वायु प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सख्त रुख अपनाते हुए काम रोकने का आदेश जारी किया है। बढ़ती धूल और प्रदूषण की शिकायतों के बाद की गई जांच में लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई, जिससे बुलेट ट्रेन के साथ-साथ मेट्रो लाइन-2B से जुड़े कुछ कामों पर भी असर पड़ा है।

Mumbai Ahmedabad bullet train Update: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को बड़ा झटका लगा है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में निर्माण कार्य के दौरान वायु प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने काम रोकने का आदेश जारी किया है। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद बुलेट ट्रेन के साथ-साथ मेट्रो लाइन-2B से जुड़े कुछ निर्माण कार्य भी फिलहाल ठप हो गए हैं। BMC की जांच में सामने आया कि निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के लिए जरूरी उपायों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ रहा था। लगातार चेतावनी और कारण बताओ नोटिस के बावजूद सुधार न होने पर यह सख्त कदम उठाया गया।

BKC bullet train project news

BKC में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट रुका (AI Image)

प्रदूषण नियमों की अनदेखी पर BMC की सख्त कार्रवाई

बीकेसी क्षेत्र में चल रहे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से धूल और वायु प्रदूषण बढ़ने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद BMC की निरीक्षण टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का आकलन किया। जांच में यह साफ हुआ कि 28 बिंदुओं वाले प्रदूषण नियंत्रण दिशा-निर्देशों का सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है।

End of Feed