Mulayam Singh Yadav : तीन बार CM, पूर्व रक्षा मंत्री…मुलायम सिंह यादव को नेताओं ने यूं किया याद ; पुण्यतिथि पर क्या बोले योगी?

Mulayam Singh Yadav 4th Death Anniversary : समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की आज चौथी पुण्यतिथि मनाई जा रही है। सैफई में परिवार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई शीर्ष नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

Mulayam Singh Yadav 4th Death Anniversary : समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि शनिवार को मनाई जा रही है। मुलायम को उनके कार्यकाल के दौरान घटित कई घटनाक्रमों से जाना जाता है। वे तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाने के आदेश को लेकर अक्सर याद किया जाता है। उन्होंने 30 अक्टूबर एवं दो नवंबर 1990 को विवादित ढांचे को गिराने पहुंचे कार सेवकों पर गोलियां चलाने आदेश दिया। उनका तर्क था कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया था। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उनका कहना था कि यह निर्णय देश के मुस्लिम अल्पसंख्यकों में सुरक्षा की भावना और भरोसा बनाए रखने के लिए जरूरी था। हालांकि, उन्होंने इस घटना पर खेद भी जताया था।

Mulayam Singh Yadav 4th Death Anniversary

मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि (फोटो-AI)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारसेवकों के विवादित ढांचे के करीब पहुंचने के बाद मुलायम सिंह यादव ने गोलियां चलाने का निर्देश दिया। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 16 कारसेवकों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए। बाद में मुलायम सिंह यादव ने स्वीकार किया कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 28 लोग मारे गए थे। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी आज भी समाजवादी पार्टी को घेरती है।

End of Feed