MPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने पुणे में दी जान; कर्ज से परेशान था, सुसाइड नोट में किया खुलासा

पुणे में MPSC की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में कर्ज के बोझ का जिक्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुणे में MPSC की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुणे में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। माना जा रहा है कि इसकी वजह लगभग 2.5 लाख रुपये का कर्ज था। पुलिस उपायुक्त (DCP) ऋषिकेश रावले ने बताया कि मृतक की पहचान प्रथमेश देशमुख के तौर पर हुई है।

Pune Student Suicide

प्रतीकात्मक फोटो

वह परंडा का रहने वाला था और MPSC परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नवी पेठ इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था।उन्होंने बताया कि सुबह वह अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद कुछ निवासियों ने पुलिस को सूचना दी।

End of Feed