Satna: नागौद राजघराने के घरेलू विवाद में चलीं गोलियां, राजपरिवार की बहू घायल, आरोपी महिला गिरफ्तार

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना स्थित नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में पारिवारिक विवाद के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोली लगने से विधायक के भतीजे की पत्नी योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि आरोपी महिला सुनीता सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Satna: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नागौद राजघराने की ऐतिहासिक परसमनिया गढ़ी में गोली चल गई। राजपरिवार के भीतर लंबे समय से चल रहा आपसी विवाद इस कदर बढ़ा कि बात सीधे जानलेवा हमले तक पहुंच गई। इस खूनी संघर्ष में पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनके पेट में गोली लगी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

satna firing

अस्पताल में भर्ती योगिता सिंह

रीवा में हुआ देर रात इमरजेंसी ऑपरेशन

पारिवारिक विवाद के दौरान हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग में योगिता सिंह के पेट में गोली धंस गई थी। घटना के तुरंत बाद गढ़ी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लहूलुहान हालत में योगिता सिंह को इलाज के लिए पहले सतना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत रीवा रेफर कर दिया। रीवा के हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने देर रात उनका बेहद जटिल और इमरजेंसी ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने उनके पेट से गोली बाहर निकाल दी है, लेकिन उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वं डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।

End of Feed