Maihar News: मरा बैल निकालने कुएं में उतरे 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 1 जिला अस्पताल रेफर; गांव में पसरा मातम

​Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। अमरपाटन के शिवपुर गांव में कुएं से मृत बैल निकालने उतरे एक परिवार के 3 युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गयी, एक गंभीर है।

Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक बेहद दुखद खबर आई है। जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवपुर-खरमसेड़ा में शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कुएं में गिरे मरे बैल को बाहर निकालने के प्रयास में एक ही परिवार के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

maihar news well Tragedy

3 युवकों की दर्दनाक मौत (सांकेतिक चित्र)

एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में उतरे चार लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा गांव के ही रहने वाले रामनिवास कुशवाहा के कुएं पर हुआ। कुएं में एक बैल काफी समय से मृत अवस्था में पड़ा था। उसकी लाश को बाहर निकालने के लिए गांव के ही एक यादव परिवार के चार सदस्य वहां पहुंचे थे।

End of Feed