Agar Malwa News: नाले के तेज बहाव में बही श्रद्धालुओं की कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

Agar Malwa Accident News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में बड़ा हादसा हुआ है। मां बगलामुखी मंदिर के पास तेज बारिश के कारण बरसाती नाले में कार बहने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं।

Agar Malwa News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दुखद हादसे की खबर सामने आई है। प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के समीप तेज बारिश के बाद उफान पर आए एक बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

agar malwa accident

आगर मालवा के नलखेड़ा में हुआ हादसा

रातभर हुई तेज बारिश के बाद उफान पर था नाला

जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन और पूजन करने के लिए नलखेड़ा आए हुए थे। क्षेत्र में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के चलते मंदिर के समीप स्थित बरसाती नाला पूरे उफान पर था। अंदेशा जताया जा रहा है कि देर रात या तड़के अंधेरे में नाला पार करते समय जलस्तर और बहाव का अंदाजा न होने के कारण कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में बह गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और नाले में बही कार तथा शवों को बाहर निकालने के लिए बड़ा ऑपरेशन चलाया।

End of Feed