Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की 34वीं किश्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आए 1836 करोड़ रुपये

MP Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में लाडली बहन योजना के तहत 1836 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इस मौके सीएम ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में प्रदेश की बहन बेटियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। लिहाजा, जून 2023 से फरवरी 2026 तक योजना के तहत 33 किश्तों का नियमित अंतरण किया जा चुका है।

MP Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 13 मार्च को 34वीं किश्त जारी कर दी गई। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए गए। जानकारी के मुताबिक, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। ग्वालियर के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर में आयोजित सम्मेलन के दौरान सीएम मोहन यादव ने ये जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने 121 करोड़ रुपये की लागत के 54 विकासकार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। इसके अलावा उन्होंने हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, स्व सहायता समूह के चेक एवं मुद्रा योजना के चेक सौंपे।

Ladli Behna Yojana 34th installment

लाड़ली बहन योजना

नवरात्रि से पहले बहनों को 1500 रुपये की सौगात

इस मौके सीएम ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में प्रदेश की बहन बेटियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। लिहाजा, जून 2023 से फरवरी 2026 तक योजना के तहत 33 किश्तों का नियमित अंतरण किया जा चुका है। इस अवधि में 54,140 करोड़ रुपये की राशि बहनों के खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है। नवरात्रि से पहले बहनों को 1500 रुपये की सौगात मिली है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में हमारी सरकार ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत गत नवंबर माह से मासिक सहायता में 250 रुपये की वृद्धि की है। इससे अब पात्र हितग्राही बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है।

End of Feed