MP: CM मोहन यादव ने क्षिप्रा नदी के तट पर की पूजा-अर्चना, विरोधियों के आरोपों पर दिया जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2024, 04:33 PM IST

एमपी के सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को क्षिप्रा नदी के किनारे पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदूषण के मुद्दे को लेकर विरोधियों को जवाब दिया।

Ujjain News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उज्जैन पहुंचकर क्षिप्रा नदी में स्नान किया और मंत्रोच्चार के बीच पूजा कर चुनरी चढ़ाई। सीएम मोहन यादव ने पूजा-अर्चना के बाद उन लोगों पर निशाना साधा जो लोग चुनावी राजनीति के लिए प्रदूषण का मुद्दा उठाकर क्षिप्रा पर सवाल उठा रहे हैं।

mohan yadav in ujjain

सीएम मोहन यादव।

क्षिप्रा नदी के किनारे पूजा अर्चना

बता दें कि लोकसभा चुनाव चरम पर है। राज्य में दो चरणों में 12 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो चुका है और आगामी दो चरणों में 17 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है। चुनाव प्रचार अभियान के बीच राज्य के मुख्यमंत्री यादव उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने क्षिप्रा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षिप्रा की पूजा-अर्चना कर चुनरी चढ़ाई।

End of Feed