नगरीय निकायों में खरीदी पर अनियमितताओं को लेकर रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

भाजपा विधायक ने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई चोर नहीं बचेगा, चाहे वह किसी का भी समर्थक हो या किसी का पाला हुआ हो।

भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में खरीदी से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मामले में कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने किसी विपक्षी शिकायत के आधार पर नहीं, बल्कि खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने दावा किया कि जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं।

रामेश्वर शर्मा

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल आरोप लगाने तक सीमित है, जबकि राज्य सरकार ने मामले की जांच कर कार्रवाई की पहल की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को संरक्षण नहीं देगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

End of Feed