3 लाख की सुपारी देकर पिता ने कराई बेटे की हत्या, नशामुक्ति केंद्र से बाहर निकलवाकर हत्यारों को सौंपा

मध्य प्रदेश के भिंड में नशे की लत से परेशान पिता पर 3 लाख रुपये की सुपारी देकर बेटे की हत्या कराने का आरोप है। पुलिस ने पिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bhind Crime News: मध्य प्रदेश के भिंड से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक पिता पर अपने ही 25 साल के बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, बेटा नशे का आदी था और उसकी इस आदत से पिता परेशान था। इसी वजह से उसने तीन लाख रुपये की सुपारी देकर बेटे की हत्या करवा दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई निवासी रईस अहमद के रूप में हुई है। उसका शव 27 अक्टूबर को भिंड के देहात थाना क्षेत्र में लहार रोड के पास मिला था।

Bhind Hatya

मृतक रईस अहमद (Times Now Navbharat)

नशामुक्ति केंद्र से बेटे को बाहर लेकर आया पिता

पुलिस के अनुसार, रईस अहमद नशे का आदी था और ग्वालियर के एक नशामुक्ति केंद्र में उसका इलाज चल रहा था। बेटे की नशे की लत से परेशान उसके पिता राशिद अहमद ने कथित तौर पर उसकी हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि 26 अक्टूबर को राशिद अपने बेटे को नशामुक्ति केंद्र से बाहर लेकर आया। इसके बाद उसे उसकी पसंद की शराब पिलाई गई। फिर पिता ने कथित तौर पर तीन लाख रुपये की सुपारी लेकर आए तीन लोगों के हवाले बेटे को कर दिया।

End of Feed