जज का एग्जाम पास कर चुकी थी बेटी, लेकिन बन गई साध्वी, बैतूल की प्रखर को मिली शाही विदाई

मध्य प्रदेश के बैतूल में आस्था और त्याग का अनूठा नजारा देखने को मिला। जज की परीक्षा पास करने के बाद नौकरी ज्वाइन करने से पहले ही प्रखरश्री दीदी ने साध्वी बनने का फैसला किया।

मध्य प्रदेश के बैतूल की एक बेटी ने ऐसा चौंकाने वाला कदम उठाया है, जिसकी चर्चा हर ओर है। बैतुल की प्रखर जज का एग्जाम पास कर चुकी थी, लेकिन नौकरी ज्वाइन करने से पहले साध्वी बन गई। प्रखर का कहना है कि बचपन से ही उन्हें आध्यात्म में रूचि थी, लेकिन माता-पिता के सपने के कारण वो पढ़ाई करती रही।

baitul

बैतुल: जज बनने वाली बेटी बनी साध्वी

जज बनने का सपना पूरा, फिर चुना महावीर का रास्ता

प्रखर दीदी ने बताया कि उनके माता-पिता की इच्छा थी कि वह जज की परीक्षा पास करें। उन्होंने यह सपना पूरा किया, लेकिन बचपन से ही उनके मन में वैराग्य की भावना थी। उनका कहना है कि जज या वकील बनकर वह समाज की उतनी सेवा नहीं कर पातीं, जितनी भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर कर सकती हैं।

End of Feed