बड़वानी जिला अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही, पोस्टमार्टम रूम में शव पर रेंगती मिलीं चींटियां

बड़वानी जिला अस्पताल के पीएम रूम में 10 घंटे तक डॉक्टर के न पहुंचने पर महिला के शव पर चींटियां रेंगती मिलीं।

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखी एक महिला के शव पर रात भर चींटियां रेंगती रहीं। डॉक्टरों की गैरमौजूदगी और 10 घंटे से अधिक समय तक पोस्टमार्टम न होने से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

Mp new

बड़वानी जिला अस्पताल के पीएम रूम में महिला के शव पर चींटियां रेंगती मिलीं

इलाज के आधे घंटे बाद मौत

घटना रविवार शाम की है। नवलपुरा निवासी 58 वर्षीय राधाबाई को एक दुर्घटना के बाद शाम करीब 6:00 बजे बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, भर्ती होने के महज आधे घंटे बाद शाम 6:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। नियमों के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम रूम में रखवा दिया गया था।

End of Feed