Balaghat News: बालाघाट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली चैतु ढेर

मध्य प्रदेश की बालाघाट पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई फायरिंग में 14 लाख का इनामी नक्सली चैतु उर्फ मड़काम हिड़मा ढेर हो गया है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मुठभेड़ वाली जगह से पुलिस ने कुछ हथियार भी जब्त किए हैं।

Balaghat News: मध्य प्रदेश की बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालाघाट पुलिस ने 14 लाख के इनामी नक्सली चैतु उर्फ मड़काम हिड़मा को मुठभेड़ में मार गिराया है। वह मलाजखंड दलम का सक्रिय सदस्य था और कई नक्सली वारदात में शामिल था। मुठभेड़ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार इलाके में हुई है। बालाघाट के थाना गढ़ी से सूपखर एरिया में मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूपखार के खमको दादर जंगल में 17 नक्सली इकट्ठा हुए हैं। वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

Balaghat police

मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर

पुलिस ने कुछ हथियार भी किए जब्त

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों से हुई झपड़ में कुछ नक्सली भागने में सफल रहे। मुठभेड़ वाली जगह से पुलिस ने कुछ हथियार भी जब्त किए हैं।

End of Feed