Motihari News: स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में दो दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर

Motihari News: बिहार के मोतिहारी में एक स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में कल यानी रविवार 25 अक्टूबर की शाम स्कॉर्पियो और धान की बोरियों से लदे ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक आपस में दोस्त थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। दुर्घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र में गायघाट चौक से आगे धर्मकांटा के पास हुई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Motihari Accident

मोतीहारी में भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

फिल्म देखने निकले थे चारों दोस्त

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम चारों दोस्तों ने मोतिहारी में फिल्म देखने का प्लान बनाया था। इससे पहले सभी ने साथ में नाश्ता किया और फिर मनु कुमार सिंह उर्फ अंकित की स्कॉर्पियो से मोतिहारी के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

End of Feed