Punjab News: होशियारपुर में मां ने खो दीं अपनी दो बच्चियां, जानें क्या है पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 26, 2023, 09:03 PM IST

पंजाब के होशियारपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां नहर में डूबने से दो बच्चियों की जान चली गई।

Punjab News: होशियारपुर के पास बंबोवाल गांव के निकट एक छह साल की बच्ची और उसकी नवजात बहन की नहर में डूबने से मौत हो गईं। पुलिस ने रविवार को बताया कि उनकी मां भी नहर में गिर गई थीं, लेकिन उसे बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि सिंगोवाल गांव की रहने वाली सपना शनिवार शाम अपनी दो बेटियों छह वर्षीय भूमिका और चार महीने की पारू के साथ नहर में गिर गई थी।

Hoshiyarpur News

होशियारपुर में नहर में डूबने से गई दो बच्चियों की जान

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि कुछ राहगीरों ने सपना को तो बचा लिया, लेकिन उसकी दो बेटियां तेज धारा में बह गईं। बाद में बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस निरीक्षक जोगिंदर सिंह ने कहा कि शवों को मुकेरियां के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

End of Feed