Faridabad : कचरा गाड़ी में ले जाए गए मां-बेटी के शव, अस्पताल ने नहीं दिया शव वाहन; NHRC ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन, उचित व्यवहार और सम्मान के साथ जीने का अधिकार केवल जीवित व्यक्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि मृत व्यक्तियों के शवों की गरिमा भी इसमें शामिल है।

हरियाणा के फरीदाबाद में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से शव वाहन उपलब्ध नहीं कराए जाने के बाद एक महिला और उसकी बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कचरा उठाने वाली गाड़ी में ले जाया गया। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव और फरीदाबाद के जिलाधिकारी को नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

Mother Daughter Bodies NHRC Takes Cognizance

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (फाइल फोटो)

End of Feed