Sant Kabir Nagar: फांसी पर लटके मिले मां-बेटे, इलाके में मचा हड़कंप

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 4, 2023, 02:30 PM IST

यूपी के संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र में सोमवार को एक महिला और उसके दो वर्षीय बेटे के शव संदिग्ध हालात में उनके घर में फंदे से लटकते पाये गये।

संत कबीर नगर: जिले के मेंहदावल क्षेत्र में सोमवार को एक महिला और उसके दो वर्षीय बेटे के शव संदिग्ध हालात में उनके घर में फंदे से लटकते पाये गये। इस घटना के बाद गम का माहौल है।

Sant Kabir Nagar crime News

फाइल फोटो

घर में फंदे से लटकते मिले मां-बेटे

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गगनई राव गांव में एक महिला और उसके दो साल के बेटे के शव उनके घर में फंदे से लटकते पाये गये हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जामवंत निषाद की पत्नी किरण (29) और उसके दो साल के बेटे विज्ञानंशु के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed