जम्मू के बिश्ना क्षेत्र में शनिवार को रिंग रोड पर एक स्कूल बस पलटने से करीब 25 से अधिक छात्र घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, बस में कुल 40 छात्र सवार थे। छात्र पिकनिक पर गए थे। शाम को घर लौटते समय बिश्ना रिंग रोड के पास बस का दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जाता है कि बस डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बस पलट गई।
जम्मू में डिवाइडर से टकरा पलटी बस
इस हादसे में बस में सवार लगभग 25 छात्र और छह शिक्षक घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
अधिकांश घायलों का इलाज बिश्ना अस्पताल में हो रहा है, जबकि 6 गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
