मोरबी-राजकोट हाईवे पर पलटते हुए ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देखें हादसे का भयावह Video

मोरबी-राजकोट हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटकर बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जांच कर रही है।

Morbi Rajkot Highway Car Accident: गुजरात के मोरबी-राजकोट हाईवे पर टंकारा के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

Morbi Accident

मोरबी-राजकोट हाईवे पर भीषण हादसा

काम के सिलसिले में मोरबी आ रहे थे तीनों युवक

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान राजकोट निवासी 25 वर्षीय अमन गणेशभाई बाबरिया और 28 वर्षीय प्रभात कालूभाई लामका के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में घायल 35 वर्षीय जीवण सवाभाई डाभी को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराय गया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक मंडप डेकोरेशन का काम करते थे। वे काम के सिलसिले में मोरबी आ रहे थे। इसी दौरान टंकारा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

End of Feed