मुरादाबाद में महिला बैंक कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर निकाला शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

मुरादाबाद में 26 वर्षीय एक बैंक कर्मचारी का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक निजी बैंक की महिला कर्मचारी का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

moradabad suicide

मुरादाबाद में महिला बैंक कर्मी का शव कमरे में मिला

यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित हरथला की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की है। मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय प्रतिभा राणा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अमरोहा जिले के पुष्कर नगर की रहने वाली थीं। वह पिछले करीब एक साल से मुरादाबाद में किराए पर रह रही थीं और एक प्राइवेट बैंक के लोन विभाग में काम करती थीं।

End of Feed