Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नौकरी के साथ न सिर्फ मारपीट की गई। बल्कि, जबरन नाई को बुलाकर उसे गंजा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नौकरानी को घर के मालिक ने टीवी देखते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद पति-पत्नी ने नाबालिग लड़की को गंजा करवा दिया। जब नाबालिग की मां को इस घटना के बारे में पता चला तो उसने दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
मुरादाबाद में टीवी देखने पर नौकरानी को किया गंजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नाबालिग मेड को टीवी देखने की सजा
मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद में एक नाबालिग लड़की को मोबाइल और टेलीविजन देखने की सजा के तौर पर गंजा कर दिया गया। मामले के आरोपी पति-पत्नी के खिलाफी एफआईआर दर्ज कर दी गई। पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने बताया, "दो अगस्त को ये पूरा प्रकरण प्रकाश में आया था। जनपद शामली की रहने वाली साहिबा नाम की महिला ने 112 पर घटना की सूचना दी थी।
नाई को बुलाकर जबरन कराया गंजा
उन्होंने बताया उनकी बच्ची यहां के एक परिवार घर पर काम करती है। दंपति ने बच्ची के साथ अभद्रता की है और नाई से उसके बाल कटवा दिए। इस मामले में थाना गलशहीद पर एफआईआर दर्ज करके आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई की गई।"
कारोबारी के यहां काम करती थी 15 साल की बच्ची
बता दें कि 15 साल की बच्ची उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक कारोबारी के यहां काम करती है। आरोपी कारोबारी और उसकी पत्नी ने घर में काम करने वाली नाबालिग बच्ची के साथ अभद्रता की हदें पार कर दी। मोबाइल और टीवी देखने से नाराज होकर पति-पत्नी ने बच्ची को सजा के तौर पर गंजा करवा दिया।
ये भी जानें-MP में साइबर ठगों का आंतक! डिजिटल अरेस्ट बना ठगी का नया तरीका, ऐसे फंसाते हैं लोगों को जाल में
दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज
घर पर नाई बुला कर बर्बरतापूर्वक गंजा कराने की सूचना जब पीड़ित बच्ची की मां को लगी तो वो चौंक गई। पीड़िता की मां ने इस घटना को लेकर मुरादाबाद के गलशहीद थाने में आरोपी कारोबारी और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है।
(इनपुट-IANS)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
