Monsoon Break क्या होता है? चौमास की बारिश अचानक कई दिनों तक क्यों थम जाती है

मानसून के दौरान लगभग रोज झमाझम बारिश न हो तो मानसून का मजा ही किरकिरा हो जाता है। बरसात के मौसम में अचानक बारिश का दौर क्यों थम जाता है। आखिर यह Monsoon Break क्या होता है, इसके कारण क्या हैं और इसका देश पर क्या असर पड़ता है?

मानसून अब देशभर में पहुंच चुका है। पिछले दिनों मुंबई-ठाणे से लेकर पूर्वोत्तर और उत्तर भारत में बादल जमकर बरसे। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में भी तीन दिन खूब बारिश हुई। गुरुग्राम में तो भारी बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गईं और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में भी हालात किसी से छिपे नहीं हैं। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ ही बादल फटने की घटनाएं भी हो रही थीं। फिर अचानक बारिश का दौर रुक गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक मानसूनी बारिश थम गई? क्या यह घटना सामान्य है? चलिए जानते हैं -

Monsoon Break

मानसून ब्रेक क्या होता है और यह कैसे असर डालता है?

पिछले कुछ दिनों से भले ही बारिश न हो रही हो, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून अब भी सक्रिय है। इस मौसम में बारिश का ऐसा ब्रेक सामान्य है। हर साल मानसून के दौरान कुछ ऐसे दिन आते हैं, जब बारिश अचानक लगभग थम जाती है। मौसम विज्ञान की भाषा में इसे मानसून विच्छेद (Monsoon Break) कहा जाता है। निश्चित तौर पर यह मानसून खत्म होने का संकेत नहीं, बल्कि एक अस्थायी विराम होता है। यह मानसूनी बारिश में यह विराम कुछ दिनों से लेकर कई हफ्तों तक का हो सकता है।

End of Feed