मॉनसून का कहर : कश्मीर से कन्याकुमारी तक असर, कहीं अंधड़ तो कहीं फटेंगे बादल; बिजली-वज्रपात का अलर्ट

Mansoon 2026 : देशभर के विभिन्न राज्यों में मॉनसून का असर दिखाई दे रहा है। आईएमडी ने नासिक में ’बादल फटने’ की चेतावनी के बीच कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे गोदावरी नदी उफान पर आ गई। इसी प्रकार समूचे दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भारी से भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। इधर, उत्तर भारतीय राज्यों में मॉनसूनी बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी है।

Monsoon 2026 : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने देश के कई राज्यों में रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मंगलवार को भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। कहीं नदियां उफान पर हैं तो कहीं भूस्खलन और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Mansoon 2026

मॉनसून 2026

नासिक में बादल फटने की आशंका

महाराष्ट्र के नासिक जिले में 'बादल फटने' की आशंका के बीच नासिक, त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी और सुरगाणा तहसीलों में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार बारिश से गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कहीं भी बादल फटने जैसी घटना नहीं हुई है।

End of Feed