ड्राइविंग सीट पर मॉनसून सवार, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बारिश का कहर; पूर्वोत्तर में बाढ़ से तबाही; उत्तर में क्या है IMD का अलर्ट

Monsoon 2026 : देशभर में बादलों ने तबाही मचा रखी है। आईएमडी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर सबसे अधिक प्रभावित हैं। बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों की मौत हुई है, लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और सैकड़ों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

Monsoon 2026 : देशभर में मॉनसूनी बारिश से कहीं गर्मी से राहत है तो कहीं विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं से भारी तबाही मची है। आईएमडी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में बारिश जनित घटनाओं ने अब तक सात लोगों की जान ले ली है और लगभग 1.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, दक्षिण गुजरात के वलसाड में महज 10 घंटों में हुई 243 मिमी मूसलाधार बारिश से सड़कों का संपर्क टूट गया है और 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा है। उधर, जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने 23 लोगों की जान ले ली है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। विभिन्न राज्यों में बिजली, सड़क और बुनियादी ढांचे को हुए भारी नुकसान के बीच प्रशासन प्रभावित इलाकों में बहाली के काम में जुटा है।

monsoon 2026

मॉनसूनी बारिश का कहर

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही

अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद फिर से बारिश होने की आशंका है क्योंकि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पूर्वी कामेंग, अंजाव, तिरप और लोंगडिंग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर राज्य के 25 जिलों में बाढ़ और जमीन खिसकने की घटनाओं में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, 29 लोग घायल हुए हैं और 1,49,378 लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को पूर्वी कामेंग में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। विभाग ने बताया कि इसके अलावा अंजाव, तिरप और लोंगडिंग जिलों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

End of Feed