बिहारवासियों के लिए खुशखबरी! मोकामा के नए गंगा पुल से मिलेगी ट्रेनों को नई रफ्तार, इस महीने से होगा चालू

बिहार में उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाला मोकामा का गंगा पुल अब पूरी तरह तैयार हो चुका है, जो यात्रियों के समय की बचत और ट्रेनों की गति बढ़ाने में मदद करेगा।

Mokama Ganga Bridge Bihar: बिहार में उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाली अहम कड़ी, मोकामा का गंगा पुल, अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। दानापुर रेल मंडल के डीआरएम विनोद कुमार के अनुसार, पुल का मुख्य ढांचा तैयार हो गया है और फिलहाल इसे पटना-झाझा मुख्य रेल लाइन से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के संचालन से न केवल ट्रेनों की गति में बढ़ोतरी होगी, बल्कि बरौनी और बेगूसराय की यात्रा करने वाले यात्रियों का समय भी बच सकेगा।

Mokama New Ganga Bridge in Bihar Almost Ready (Symbolic Photo- AI)

बिहार के मोकामा में नया गंगा पुल लगभग तैयार (सांकेतिक फोटो- AI)

अंतिम चरण में है काम

दानापुर रेल मंडल के डीआरएम विनोद कुमार के अनुसार, पुल पर सिग्नलिंग, विद्युतीकरण और ट्रैक बिछाने का काम अब अंतिम चरण में है। अधिकारियों द्वारा लगातार इसका निरीक्षण किया जा रहा है ताकि इसे जून तक पूरी तरह से चालू किया जा सके। वहीं, राजेंद्र सेतु अब काफी पुराना हो चुका है, जिससे इस पर ट्रेनों की रफ्तार कम रहती है। नया पुल आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है, जो तेज गति वाली ट्रेनों और भारी भार को आसानी से संभाल सकेगा। इससे ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी और यात्रियों का समय भी कम लगेगा।

End of Feed