Punjab: इलाज में नहीं आएगी बाधा, 'सेहत योजना' से 10 लाख कैशलेश ट्रीटमेंट का इंतजाम; महिला को तुरंत मिला इलाज

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के जरिए दिल की बीमारी से जूझ रही महिला को 4 लाख रुपये कैशलेश इलाज का लाभ मिला। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 10 लाख तक का इलाज कवर मिलता है।

चंडीगढ़ : जब मोहाली की एक महिला को अचानक दिल से जुड़ी गंभीर परेशानी हुई, तब तुरंत इलाज जरूरी था। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत उनका इलाज बिना किसी आर्थिक देरी के कराया गया। इससे परिवार को ऐसे मुश्किल समय में लगभग 4 लाख के संभावित खर्च से राहत मिली।

Punjab  Mukhya Mantri Sehat Yojna

मोहाली की महिला को सेहत योजना के तहत मिला इलाज

माणिकपुर गांव की रहने वाली सुखविंदर कौर को तेज सीने में दर्द और मधुमेह से जुड़ी दिक्कतों के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दिल में गंभीर समस्या है और तुरंत स्टेंट डालना जरूरी है। इलाज और अस्पताल में भर्ती का खर्च लगभग 3 से 4 लाख तक आ सकता था, इतनी बड़ी राशि का इंतजाम परिवार के लिए इतनी जल्दी करना आसान नहीं था।

End of Feed