मोहाली हत्याकांड:कबड्डी टूर्नामेंट्स पर वर्चस्व के लिए की गई राणा की हत्या;सेल्फी के बहाने आदित्य-करण ने उतार दी थी सीने में गोलियां

बीते दिन मोहाली में हुई बड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इसका मूसेवाला हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि पंजाब के नामी सिंगर मनकीरत औलख गैंगस्टर के निशाने पर नहीं थे। यह घटना सिर्फ राणा बालचौरिया को रास्ते से हटाने के लिए ही की गई।

पंजाब के मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। अब पंजाब पुलिस ने इस मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं। पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने हमलावरों की पहचान कर ली है । पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को अंजाम केवल और केवल कबड्डी के खेल पर वर्चस्व को लेकर की गई है।

कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया

कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया, (फोटो- Insta/@ranabalachaur777)

मूसेवाला की हत्या से कोई लिंक नहीं

एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने दावा किया कि पुलिस ने हमलावरों को पहचान कर ली है। ये मामला कबड्डी के खेल में पैसे और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा है। उन्होंने साफ किया कि इस मामले का सिद्धूमूसे वाला हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि हत्या के बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर बंबीहा ग्रुप ने दावा किया था कि ये हत्या सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए की गई है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि पंजाब के नामी सिंगर मनकीरत औलख गैंगस्टर के निशाने पर नहीं थे। यह घटना सिर्फ राणा बालचौरिया को रास्ते से हटाने के लिए ही की गई।

End of Feed