पंजाब में कैंसर पेशेंट्स को मिल रहा बेस्ट ट्रीटमेंट, यहां 24×7 मिल रहा जटिल कैंसर का उपचार

पंजाब के मोहाली में कैंसर के बेहतर इलाज के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अस्पताल में PET-CT, CT, MRI और कैंसर से जुड़ी सभी जरूरी जांच सुविधाएं इन-हाउस उपलब्ध हैं।

मोहाली : उत्तर भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए पार्क ग्रेशियन अस्पताल ने मोहाली को मॉर्डन और सभी कैंसर केयर का केंद्र बना दिया है। हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम और मरीज-केंद्रित ट्रीटमेंट सिस्टम अपनाई जा रही है, जिससे क्षेत्र में कैंसर इलाज की तस्वीर बदल रही है। अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग का नेतृत्व वरिष्ठ मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुक्कर कर रहे हैं। उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दी हैं और जटिल कैंसर मामलों के उपचार में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है।

Cancer Car

(सांकेतिक फोटो-Istock)

पार्क ग्रेशियन अस्पताल में हर मरीज के लिए उसकी बीमारी और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार व्यक्तिगत इलाज की योजना बनाई जाती है। यहां स्तन, प्रोस्टेट, सर्वाइकल, रक्त, लिवर, फेफड़े, सिर व गर्दन, थायरॉयड कैंसर और ब्रेन ट्यूमर सहित लगभग सभी प्रमुख कैंसर का इलाज उपलब्ध है।

End of Feed