राम मंदिर में मोबाइल बैन..अब परिसर में कोई भी नहीं ले जा सकेगा फोन, इस वजह से लिया गया फैसला

राम मंदिर परिसर में अब आम लोगों की तरह ही वीआईपाई और वीवीआईपी लोग भी मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन ने मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया। जिसके पीछे सुरक्षा के कारणों को वजह बताया।

Mobile Ban Inside Ram Temple: अयोध्या में राम मंदिर के अंदर मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। अब परिसर में कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर नहीं जा सकेगा। राममंदिर ट्रस्ट और प्रशासन ने शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया। जिसके तहत अब आम लोगों के साथ ही वीआईपी और वीवीआईपी भी मोबाइल फोन लेकर मंदिर में नहीं जा सकेंगे। मंदिर परिसर में पहले से ही आम श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल फोन ले जाने पर रोक थी। इस फैसले को राम मंदिर के स्तंभ में खंडित मूर्ति की फोटो वायरल होने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि ट्र्स्ट का कहना है कि परिसर में सुरक्षा कारणों की वजह से मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई गई है।

Mobile Ban Inside Ram Temple

राम मंदिर के अंदर मोबाइल बैन

सख्ती से होगा पालन

राममंदिर ट्रस्ट और प्रशासन की बैठक में राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, मंडलायुक्त गौरव दयाल, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र, आईजी प्रवीण कुमार, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय शामिल हुए। मंदिर में मोबाइल बैन के फैसले को लेकर राममंदिर ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि राममंदिर परिसर में मोबाइल के जाने से सुरक्षा को खतरा है। साथ ही आम श्रद्धालुओं को भी यह अखरता था। उन्होंने कहा कि लोग दर्शन की कतार में खड़े होकर ही फोटो-सेल्फी लेने लगते हैं, जोकि सही नहीं लगता। इस फैसले के बाद श्रद्धालुओं को सुगम और विशिष्ट दर्शन कराने की व्यवस्था लागू रहेगी, लेकिन मोबाइल पर बैन रहेगा। वहीं एसपी सुरक्षा पांडेय का कहना कि सख्ती के साथ इस व्यवस्था का पालन कराया जाएगा और चेकिंग प्वाइंट पर हर श्रद्धालु की जांच होगी।

End of Feed